जमीन विवाद में मारपीट, ट्रैक्टर पर चलायी गोली

Updated at :01 Jan 2015 7:03 PM
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, ट्रैक्टर पर चलायी गोली

दाउदनगर(अनुमंडल )दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसराड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की बतायी जा रही है. इस संबंध में दीनानाथ प्रसाद द्वारा दाउदनगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गांव के ही कुंदन यादव, योगेंद्र यादव, गोल्डेन यादव व दिलीप सिंह को […]

विज्ञापन

दाउदनगर(अनुमंडल )दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसराड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की बतायी जा रही है. इस संबंध में दीनानाथ प्रसाद द्वारा दाउदनगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गांव के ही कुंदन यादव, योगेंद्र यादव, गोल्डेन यादव व दिलीप सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपित हथियार से लैस होकर खेत पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक दयानंद पासवान के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग व गाली गलौज करते हुए मारपीट की. चालक जब ट्रैक्टर से नीचे उतरा तो आरोपित द्वारा गोली चलायी गयी, जो ट्रैक्टर के टायर में जाकर लगी और टायर भ्रष्ट हो गया. प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपित मेरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दाउदनगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. जांच के दौरान गोली के तीन खोखा बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन