जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासी

Updated at :01 Jan 2015 6:03 PM
विज्ञापन
जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासी

औरंगाबाद (कोर्ट). इन दिनों पुरानी जीटी रोड पर चलना परेशानी का सबब बना हुआ है. यहां लगनेवाले जाम से लोग हलकान हो रहे हैं. जाम में स्कूली बसे, वाहन, ऑटो व रिक्शा घंटों फंसे रहते हैं. शहर में जाम का मुख्य कारण जहां-तहां अवैध पार्किंग व अतिक्रमण है. साथ ही ऑटो चालक भी सड़कों के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट). इन दिनों पुरानी जीटी रोड पर चलना परेशानी का सबब बना हुआ है. यहां लगनेवाले जाम से लोग हलकान हो रहे हैं. जाम में स्कूली बसे, वाहन, ऑटो व रिक्शा घंटों फंसे रहते हैं. शहर में जाम का मुख्य कारण जहां-तहां अवैध पार्किंग व अतिक्रमण है. साथ ही ऑटो चालक भी सड़कों के बीच में ही सवारी उतारना व बैठाना शुरू कर देते हैं. ऐसे में जाम लगना आम है. इस संबंध में मोटरवाहन निरीक्षक पदाधिकारी केके त्रिपाठी ने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमणकारियों व अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाया गया है. इस क्रम में कई गाडि़यों पर जुर्माना लगाया गया था. इस समस्या को जल्द दूर किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन