(फोटो नम्बर-16) सफाई करते युवा

Updated at :01 Jan 2015 5:03 PM
विज्ञापन
(फोटो नम्बर-16) सफाई करते युवा

नजरिया बदला, नववर्ष पर साफ-सफाई भी औरंगाबाद (ग्रामीण) नरेंद्र मोदी की बहुप्रचलित अभियान स्वच्छ भारत इन दिनों युवाओं में क्रेज बना हुआ है. अब इस अभियान को लोग हर अच्छे काम की शुरुआत करने के पहले करने लगे हैं. शहर के क्लब रोड के युवाओं ने नववर्ष की शुरुआत स्वच्छता अभियान के साथ किया. युवा […]

विज्ञापन

नजरिया बदला, नववर्ष पर साफ-सफाई भी औरंगाबाद (ग्रामीण) नरेंद्र मोदी की बहुप्रचलित अभियान स्वच्छ भारत इन दिनों युवाओं में क्रेज बना हुआ है. अब इस अभियान को लोग हर अच्छे काम की शुरुआत करने के पहले करने लगे हैं. शहर के क्लब रोड के युवाओं ने नववर्ष की शुरुआत स्वच्छता अभियान के साथ किया. युवा सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार के नेतृत्व में मुहल्ले के युवाओं ने गुरुवार की सुबह झाड़ू से मुहल्ला के साई मंदिर के पास सड़क सहित विभिन्न गलियों की सफाई की, जहां गंदगी का अंबार लगा था. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के प्रति लोगों का नजरिया जरूर बदल रहा है. इसका परिणाम आज थोड़ा ही सही लेकिन देखने को मिल रहा है. क्लब रोड में चलाये गये इस अभियान में जयहिंद तेंदुआ पैक्स के अध्यक्ष शशांक राज उर्फ पिं्रस सिंह, कौशल कुमार, अभाविप के सिन्हा कॉलेज के सह मंत्री हर्ष राज व अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन