पुल से गिर कर मजदूर की मौत

औरंगाबाद (नगर)सोननगर में पूल निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत पुल से नीचे गिर जाने के कारण हो गयी. मृतक विनय साह वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के जलालपूर गांव का रहनेवाला था. मिली जानकारी के अनुसार, सोननगर में रेलवे द्वारा बनाये जा रहे पुल निर्माण में विनय मजदूरी का काम करता था. […]
औरंगाबाद (नगर)सोननगर में पूल निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत पुल से नीचे गिर जाने के कारण हो गयी. मृतक विनय साह वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के जलालपूर गांव का रहनेवाला था. मिली जानकारी के अनुसार, सोननगर में रेलवे द्वारा बनाये जा रहे पुल निर्माण में विनय मजदूरी का काम करता था. इसी क्रम में वह पूल से नीचे गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गयी. बारुण थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा है. बारुण थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










