गणतंत्र दिवस: ऐतिहासिक स्थलों पर होंगी झांकियां

औरंगाबाद (नगर): गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह होगा. सुबह नौ बजे झंडोत्ताेलन किया जायेगा. साथ […]
औरंगाबाद (नगर): गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह होगा. सुबह नौ बजे झंडोत्ताेलन किया जायेगा. साथ ही सुबह में स्कू ली छात्र-छात्रओं द्वारा समाहरणालय परिसर से शहर में प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसके बाद बिहार पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, सैफ के जवानों का परेड होगा. परेड का पूर्वाभ्यास 20 जनवरी से 24 जनवरी तक होगा.
गांधी मैदान में सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दंडाधिकारी, पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी. साथ ही, गांधी मैदान की बैरिकेटिंग की जायेगी. गांधी मैदान की साफ-सफाई करने की जिम्मेवारी नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है. गांधी मैदान में मेडिकल की टीम तैनात रहेगी.
कई विभागों की होगी झांकी : जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने बैठक के दौरान कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से संबंधित आकर्षक झांकी विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जायेगी. डीएम ने कहा कि सहकारिता विभाग, नगर पर्षद, एनटीपीसी, पीएचइडी, कल्याण विभाग, आइसीडीएस, कृषि विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास अभिकरण, उत्पाद विभाग, साक्षर भारत मिशन, बाल संरक्षण इकाई विभाग की झांकी होगी. इसमें जिले के गौरव, पौराणिक, ऐतिहासिक स्थल को प्रदर्शित किया जायेगा.
बंद रहेगा शहर में बड़े वाहनों का परिचालन : गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सुबह से रात नौ बजे तक शहर में बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, ताकि लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो सके. गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम की देखरेख अनुग्रह मध्य विद्यालय के शिक्षक उदय कुमार सिंह करेंगे.
बैठक में एडीएम सुरेश प्रसाद शाह, डीडीसी भुवनेश्वर मिश्र, डीसीएलआर धनंजय कुमार, एसडीओ भीम प्रसाद, वरीय उपसमाहर्ता विनोद कुमार पंकज, पुरुषोत्तम पासवान, प्रमोद मिश्र, डीपीओ राजेश कुमार, मध्याह्न् भोजन पदाधिकारी रामप्रवेश सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र ओझा, सिविल सजर्न डॉ परशुराम भारती, एसडीपीओ अजय नारायण यादव, डीएसपी अशोक कुमार, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, श्रीनिवास सिंह सहित सभी पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










