(फोटो नंबर-23) परिचय-कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी

Updated at :30 Dec 2014 9:02 PM
विज्ञापन
(फोटो नंबर-23) परिचय-कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी

कृषि में ईंधन बचाने की दी जानकारी अंबा (औरंंगाबाद)कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस में मंगलवार को ईंधन बचत कैसे करें, इस पर कार्यशाला आयोजित की गयी. पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में कृषि के क्षेत्र में ईंधन की खपत और उसकी मात्रा कम करने को ले विभिन्न पहलुओं पर जानकारी […]

विज्ञापन

कृषि में ईंधन बचाने की दी जानकारी अंबा (औरंंगाबाद)कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस में मंगलवार को ईंधन बचत कैसे करें, इस पर कार्यशाला आयोजित की गयी. पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में कृषि के क्षेत्र में ईंधन की खपत और उसकी मात्रा कम करने को ले विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गयी. कार्यक्रम समन्वयक सह कृषि वैज्ञानिक डॉ नित्यानंद ने रसायन के उपयोग में खर पतवार नियंत्रण कर कम जुताई व जीरो टिलेज का उपयोग कर ईंधन की खपत कम डीजल की बचत करने का सुझाव दिया. ई रविरंजन ने बताया कि कृषि यंत्र का रख रखाव व गुणवत्तापूर्ण सामान का उपयोग कर ईंधन खपत कम करने के साथ ही पर्यावरण स्वच्छता की दिशा में काम किया जा सकता है. उद्यान विशेषज्ञ व रबी फसल के जानकार वैज्ञानिक विपुल कुमार ने किसानों से कहा कि वह सूक्ष्म सिंचाई योजना को अपनाये. कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राजीव सिंह व प्रवीण कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन