संघर्ष का श्रेय न लें दूसरा

औरंगाबाद (कोर्ट) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेताओं ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उनके संघ के संघर्ष का श्रेय दूसरा संघ न लें और न ही शिक्षकों को गुमराह करें. जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह व जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह ने कहा है कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी के […]
औरंगाबाद (कोर्ट) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेताओं ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उनके संघ के संघर्ष का श्रेय दूसरा संघ न लें और न ही शिक्षकों को गुमराह करें. जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह व जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह ने कहा है कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी के नेतृत्व में वेतनमान की मांग को लेकर संकल्प सभा के माध्यम से शिक्षकों को जगाने का काम किया है. इस दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसी मांग को लेकर संघ द्वारा आमरण अनशन भी किया गया. आखिरकार सात दिनों के बाद सरकार झुकी व वेतनमान की मांग को मानने के लिए तैयार हुई. लेकिन अन्य शिक्षक संगठन इसका श्रेय ले रहे हैं. यह बिल्कुल गलत है. जिले के नियोजित शिक्षक सारी बात जानते हैं, उन्हें गुमराह करने की कोशिश नहीं किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










