कर्मचारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश

रफीगंज (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सभागार भवन में किसान सलाहकार व समन्वयकों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड आत्मा अध्यक्ष शिवरंजन शर्मा व देखरेख प्रखंड कृषि पदाधिकारी रणधीर सिंह ने की. बैठक में हरित चादर योजना के तहत किसानों की स्थिति संलग्न करने व कृषि यांत्रिक की आवेदनों का भौतिक सत्यापन नहीं होने […]
रफीगंज (औरंगाबाद)प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सभागार भवन में किसान सलाहकार व समन्वयकों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड आत्मा अध्यक्ष शिवरंजन शर्मा व देखरेख प्रखंड कृषि पदाधिकारी रणधीर सिंह ने की. बैठक में हरित चादर योजना के तहत किसानों की स्थिति संलग्न करने व कृषि यांत्रिक की आवेदनों का भौतिक सत्यापन नहीं होने के कारण सब्सिडी में हो रही दिक्कत पर चर्चा की गयी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने नोडल नरेंद्र कुमार को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया तथा जिला कृषि पदाधिकारी को तत्काल पत्र लिख कर इसकी सूचना देने की बात कही. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. ताकि प्रखंड क्षेत्र में किसानों के लिए सरकार द्वारा चल रही सभी योजनाओं का लाभ सही समय पर कृषकों को मिले. उन्होंने कहा कि किसानों को ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है. ऐसी नीति आप लोग बनाये जिससे किसानों को परेशानी न हो तथा सही समय पर इनके काम का निष्पादन भी हो सके. बैठक में कृषि सलाहकार अरविंद कुमार, मनोज कुमार, मेघनाथ ,पंचायत सेवक विनोद कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










