स्कूलों में बच्चों के बीच पोशाक राशि बांटी

Updated at :30 Dec 2014 4:02 PM
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों के बीच पोशाक राशि बांटी

कुटुंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा प्रखंड के मध्य विद्यालय धनीवार, मध्य विद्यालय महाराजगंज व मध्य विद्यालय मटपा में बच्चों के बीच पोशाक व छात्रवृत्ति राशि का वितरण सोमवार को किया गया. धनीवार विद्यालय में शिक्षा समिति अध्यक्ष बालेश्वर भुइंया, सचिव अनिता देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार शशिप्रभा ने राशि बांटी. प्रधानाध्यापक शशिप्रभा ने बताया कि वर्ग प्रथम व द्वितीय […]

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा प्रखंड के मध्य विद्यालय धनीवार, मध्य विद्यालय महाराजगंज व मध्य विद्यालय मटपा में बच्चों के बीच पोशाक व छात्रवृत्ति राशि का वितरण सोमवार को किया गया. धनीवार विद्यालय में शिक्षा समिति अध्यक्ष बालेश्वर भुइंया, सचिव अनिता देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार शशिप्रभा ने राशि बांटी. प्रधानाध्यापक शशिप्रभा ने बताया कि वर्ग प्रथम व द्वितीय के लिए 58 अति पिछड़ी जाति के बच्चों को पोशाक व छात्रवृत्ति राशि बांटी गयी. महाराजगंज विद्यालय में प्रधानाध्यापक ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि वर्ग तीन से पांच तक के 64 बच्चों को पोशाक राशि व वर्ग एक से आठ तक के 124 बच्चों को छात्रवृत्ति राशि दी गयी. मध्य विद्यालय मटपा के प्रधानाध्यापक शंभु चौधरी ने बताया कि रविवार को वर्ग एक से आठ तक बच्चों के बीच छात्रवृत्ति राशि, कक्षा एक से पांच के बच्चों के बीच पोशाक राशि बांटी गयी. प्राथमिक विद्यालय मोहन बिगहा में अतिपिछड़ा व पिछड़ी जाति के छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति की राशि वितरित की गयी. प्रधानाध्यापक उषा कुमारी ने बताया कि वर्ग एक से पांच तक के छात्रा के बीच छात्रवृत्ति राशि बांटी गयी. मध्य विद्यालय तुरता में भी पोशाक के लिए रुपये बांटे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन