विकास कार्यों में बाधा डाल रही केंद्र सरकार

Updated at :29 Dec 2014 9:02 PM
विज्ञापन
विकास कार्यों में बाधा डाल रही केंद्र सरकार

हसपुरा (औरंगाबाद)केंद्र की भाजपा सरकार झूठ की बुनियाद पर चल रही है. नरेंद्र मोदी विकास की राह से भटक गये है. उनकेमंत्री द्वारा धर्मांतरण व सांप्रदायिक उन्माद का माहौल बनाया जा रहा है. उक्त बातें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद कुशवाहा ने कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं में राशि की कटौती […]

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद)केंद्र की भाजपा सरकार झूठ की बुनियाद पर चल रही है. नरेंद्र मोदी विकास की राह से भटक गये है. उनकेमंत्री द्वारा धर्मांतरण व सांप्रदायिक उन्माद का माहौल बनाया जा रहा है. उक्त बातें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद कुशवाहा ने कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं में राशि की कटौती जा रही है. इससे बिहार का विकास अवरुद्ध हो गया है. बिहार में महागंठबंधन उसे कभी बरदाश्त नहीं करेगा और केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ गांव-गांव में अभियान चला कर उनके नाकामियों को जनता के बीच बताया जायेगा. श्री कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा क्षेत्र अनुदान,13वीं वित्त आयोग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व इंदिरा आवास की राशि में कटौती कर रही है. यह ग्रामीणों के साथ धोखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन