बैडमिंटन टूर्नामेंट 31 से
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
दाउदनगर (अनुमंडल) पटेल बैडमिंटन क्लब तांती समाज द्वारा स्थानीय दुर्गा क्लब में पटेल बैडमिंटन आमंत्रण कप टूर्नामेंट का आयोजन 31 दिसंबर व एक जनवरी को होगा. जानकारी देते हुए संदीप कुमार ने बताया कि इसमें पुरानी शहर, नगरपालिका, मेन रोड, मौलाबाग व पटवा टोली की टीमें सिंगल व डबल प्रतियोगिता में भाग ले रही है. […]
दाउदनगर (अनुमंडल) पटेल बैडमिंटन क्लब तांती समाज द्वारा स्थानीय दुर्गा क्लब में पटेल बैडमिंटन आमंत्रण कप टूर्नामेंट का आयोजन 31 दिसंबर व एक जनवरी को होगा. जानकारी देते हुए संदीप कुमार ने बताया कि इसमें पुरानी शहर, नगरपालिका, मेन रोड, मौलाबाग व पटवा टोली की टीमें सिंगल व डबल प्रतियोगिता में भाग ले रही है. यह नि:शुल्क आयोजन है, जो लगातार 18 वां वर्ष कराया जा रहा है. 31 दिसंबर को क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच होगा. एक जनवरी की सुबह फाइनल मुकाबला होगा.नगर भाजपा की बैठक संपन्नदाउदनगर(अनुमंडल)नगर भाजपा की एक बैठक नगर अध्यक्ष जय गोविंद प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि टॉल फ्री नंबर पर कॉल कर सदस्य बनाने पर चर्चा की गयी. अधिक से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर नगर सदस्यता प्रभारी कुमार नरेंद्र देव, जिला उपाध्यक्ष प्रो अटल बिहारी, अनुसूचित जाति मोरचा जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद निराला, भाजयुमो नगर अध्यक्ष शंभु कुमार व अन्य थे.सुदेश्वर राम जिला उपाध्यक्ष मनोनीत दाउदनगर(अनुमंडल)भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद निराला ने कुटुंबा के प्रखंड प्रमुख सुदेश्वर राम को मोरचा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. जानकारी देते हुए श्री निराला ने बताया कि सुदेश्वर राम पार्टी के वरीय कार्यकर्ता हैं और उनकी कर्मठता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जवाबदेही उन्हें दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










