केंद्र सरकार की उपलब्धियां घर-घर बतायेगी भाजपा(फोटो नंबर-32)परिचय- नीमा गांव में कार्यशाला में मौजूद भाजपा नेता

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM

विज्ञापन

दाउदनगर(अनुमडल)भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड स्तरीय कार्यशाला नीमा गांव में आयोजित की गयी. कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत करायेंगे. बिहार सरकार की नाकामियों से आम जनता को अवगत कराया जायेगा. इस प्रखंड में 20 हजार नये […]

विज्ञापन

दाउदनगर(अनुमडल)भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड स्तरीय कार्यशाला नीमा गांव में आयोजित की गयी. कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत करायेंगे. बिहार सरकार की नाकामियों से आम जनता को अवगत कराया जायेगा. इस प्रखंड में 20 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को सुदृढ़ बनाने में लग जाने का आह्वान किया. जिला महामंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. इस मौके पर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्व मुखिया राजकुमार शर्मा, प्रखंड महामंत्री सरयू सिंह व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन