किसान धान लेकर पहुंचे सीधे क्रय केंद्र (फोटो नंबर-15)परिचय- क्रय केंद्र खोलने के अवसर पर मौजूद गणमान्य
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
दाउदनगर(अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर पैक्स में धान क्रय केंद्र रविवार को खोला गया. इस मौके पर पैक्स प्रबंधक सह सचिव अभिषेक कुमार उर्फ पिं्रस ने कहा कि शमशेरनगर पैक्स को प्रशासक सह बीसीओ संतोष कुमार के निर्देश पर यह धान क्रय केंद्र खोला गया है, जिसमें किसानों को धान बेचने में सुविधा होगी. ग्रेड ए […]
दाउदनगर(अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर पैक्स में धान क्रय केंद्र रविवार को खोला गया. इस मौके पर पैक्स प्रबंधक सह सचिव अभिषेक कुमार उर्फ पिं्रस ने कहा कि शमशेरनगर पैक्स को प्रशासक सह बीसीओ संतोष कुमार के निर्देश पर यह धान क्रय केंद्र खोला गया है, जिसमें किसानों को धान बेचने में सुविधा होगी. ग्रेड ए के धान 1400 रुपये व साधारण ग्रेड के धान 1360 रुपये प्रति क्विंटल खरीदे होगी. सरकार द्वारा बोनस की राशि दिये जाने पर किसानों को बोनस भी प्रदान कर दिया जायेगा. इस मौके पर मौजूद दाउदनगर उतरी क्षेत्र के जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकु पांडेय ने कहा कि क्रय केंद्र खुलने से किसान लाभान्वित होंगे. इस मौके पर पूर्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा व ग्रामीण रामाधार शर्मा, दीपक कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










