एक भी शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमा नहीं किये फॉर्म
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
कुटुंबा (औरंगाबाद). शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया मार्च तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 22 दिसंबर से फॉर्म लेने की तिथि निर्धारित गयी है. अब तक प्रखंड में एक भी अभ्यर्थी ने फॉर्म जमा नहीं किया है. बीइओ के अनुसार, इसके लिए बीआरपी कार्यालय में काउंटर खोला गया है और कर्मचारी की […]
कुटुंबा (औरंगाबाद). शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया मार्च तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 22 दिसंबर से फॉर्म लेने की तिथि निर्धारित गयी है. अब तक प्रखंड में एक भी अभ्यर्थी ने फॉर्म जमा नहीं किया है. बीइओ के अनुसार, इसके लिए बीआरपी कार्यालय में काउंटर खोला गया है और कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. इसके बावजूद फॉर्म जमा नहीं होना इस बात का सूचक है कि इस बार भी सीटें खाली रह जायेंगी. इसका मुख्य कारण बाजार में फॉर्म उपलब्ध नहीं होना व अभ्यर्थियों को खाली सीटों की जानकारी नहीं होना है. किस नियोजन इकाई में किस विषय में सीट खाली है इसकी जानकारी लेने के लिए अभ्यर्थी बेचैन हैं. हालांकि, जिले के सभी नियोजन इकाई को पहले से रिक्ति रोस्टर के अनुसार फॉर्म लेने का निर्देश प्राप्त हुआ है. जानकारी के अनुसार, रिक्ति में फेर बदल होने की संभावना है. गौरतलब है कि फॉर्म जमा होने के सात दिनों के बाद एक भी फॉर्म जमा नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










