सामाजिक उत्सव के सात दिन बीते, नहीं बंटे रुपये
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM
अंबा (औरंगाबाद)सामाजिक उत्सव के तहत स्कूलों में बच्चों के बीच होने वाली राशि का वितरण अब तक प्रखंड के सभी स्कूलों में शुरू नहीं हुई है. विदित हो कि 22 दिसंबर से चार जनवरी तक स्कूलों में उत्सव के तहत राशि का वितरण किया जाना है. 14 दिनों तक चलने वाला इस वितरण समारोह के […]
अंबा (औरंगाबाद)सामाजिक उत्सव के तहत स्कूलों में बच्चों के बीच होने वाली राशि का वितरण अब तक प्रखंड के सभी स्कूलों में शुरू नहीं हुई है. विदित हो कि 22 दिसंबर से चार जनवरी तक स्कूलों में उत्सव के तहत राशि का वितरण किया जाना है. 14 दिनों तक चलने वाला इस वितरण समारोह के लिए विभाग से पंचायत वार तिथि भी निर्धारित की गयी और स्कूलों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती भी की गयी थी. अब तक सात दिन बीत गये हैं पर न तो स्कूलों में मजिस्ट्रेट ही पहुंचे और न ही रुपये का वितरण ही हो पाया. बच्चे अपने हेडमास्टर से प्रतिदिन पैसे मिलने से संबंधी जानकारी लेते हैं, पर केवल आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिलता. विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक मात्र पहली दूसरी कक्षा के छात्रों की पोशाक की राशि स्कूलों के खातों में पहुंची है. वितरण के लिए पंचायतवार निर्धारित तिथिविभाग द्वारा राशि वितरण के पंचायतवार तिथि का निर्धारण किया गया है. जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को अंबा पंचायत, 23 को दधपा, 24 को कुटुंबा, 25 को वर्मा, 25 व 26 को जगदीशपुर, 26 को सूही, 27 को घेउरा व रिसियप, 28 को मटपा व पिपरा बगाही, 29 को संडा व महाराजगंज, 30 को बैरांव व भरौंधा, 31 को परता व तेलहारा, एक जनवरी को डुमरा, दो जनवरी को डुमरी, तीन को बलिया, चार को कर्मा बसंतपुर के सभी स्कूलांे में राशि का वितरण के लिए डेट निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










