(फोटो नंबर-3)परिचय- मध्याहन भोजन का खिचड़ी खाते बच्चे

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 9:03 PM

विज्ञापन

आधा अंडा मिला हेय आंगनबाड़ी केंद्रों पर अंडा मिलने से उपस्थिति बढ़ी देवकुंड(औरंगाबद)आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अंडा मिलने से उपस्थिति बढ़ गयी है. खास कर शुक्रवार को तो दुगुना बच्चे पहुंच जा रहे हैं. इससे बच्चों को एक अंडा की जगह आधा ही मिल रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र टनकुपी का हाल भी कुछ ऐसा […]

विज्ञापन

आधा अंडा मिला हेय आंगनबाड़ी केंद्रों पर अंडा मिलने से उपस्थिति बढ़ी देवकुंड(औरंगाबद)आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अंडा मिलने से उपस्थिति बढ़ गयी है. खास कर शुक्रवार को तो दुगुना बच्चे पहुंच जा रहे हैं. इससे बच्चों को एक अंडा की जगह आधा ही मिल रहा है. आंगनबाड़ी केंद्र टनकुपी का हाल भी कुछ ऐसा ही है. आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 80 पर पहुंचे तो सेविका रीता कुमारी कुरसी पर बैठी थी व सहायिका रेणु देवी बच्चों के बीच पोषाहार बांट रही थी. उस समय उपस्थित बच्चों की संख्या 30 था. खाने वाले बच्चे पंकज कुमार, हिमांशु कुमार, चांदनी व खुशबू से पूछा गया कि शुक्रवार को अंडा खाने को मिलता है, तो बच्चों ने कहा कि आधा अंडा मिलह हेय, यह सुन कर सभी लोग खामोश हो गये. सेविका ने बतायी कि सभी दिन बच्चे की उपस्थिति कम रहती है और शुक्रवार को उपस्थिति नामांकन बच्चे से भी अधिक हो जाती है. कुछ अभिभावक जो अंडा खिलाने खुद आते है,जब उन्हें कहा जाता है कि अंडा यहां पढ़ने वाले बच्चे के लिए है तो झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं. इसलिए आधा अंडा देना मजबूरी हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन