(फोटो नंबर-10)कैप्शन- अस्पताल का निरीक्षण करते भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 7:03 PM

विज्ञापन

अब मरीजों को मिलेगा स्वच्छ पानी मदनपुर पीएचसी में भाजपा नेता ने वाटर कूलर व फिल्टर लगवाने का दिया आश्वासन औरंगाबाद कार्यालयप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर के रोगियों को पीने का स्वच्छ व निर्मल पानी मिलेगा. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने निजी राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर व फिल्टर […]

विज्ञापन

अब मरीजों को मिलेगा स्वच्छ पानी मदनपुर पीएचसी में भाजपा नेता ने वाटर कूलर व फिल्टर लगवाने का दिया आश्वासन औरंगाबाद कार्यालयप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर के रोगियों को पीने का स्वच्छ व निर्मल पानी मिलेगा. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने निजी राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर व फिल्टर लगवाने का आश्वासन दिया. यह घोषणा श्री सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भ्रमण के दौरान की है. वहां के रोगियों ने स्वच्छ पानी नहीं मिलने की शिकायत इनसे की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब, कमजोर व किसान के परिवार आते हैं, जो हमारे भाई-बंधु हैं. इनकी समस्या हमारी समस्या है. वैसे पूरे क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और यहां के जिम्मेवार जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं की अनदेखी की है. चाहे मामला सिंचाई का हो, गांव में जाने वाली सड़क की हो. श्री सिंह ने प्रोजेक्ट जयप्रभा कन्या माध्यमिक विद्यालय मदनपुर भी जाकर वहां की समस्याओं से अवगत हुए. यहां की छात्राओंे ने बताया कि विद्यालय के चहारदीवारी के भीतर जलजमाव एक बड़ी समस्या है. श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान निजी राशि से करायेंगे. इस मौके पर भाजपा के प्रखंड महामंत्री संजय शर्मा, अजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सिंह, उमेश सिंह भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन