प्रेरकों खर्च किये रुपये नहीं मिलने से आक्रोश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 10:03 PM
नवीनगर(औरंगाबाद). शुक्रवार को बीआरसी परिसर प्रेरक संघ की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की. संचालन जिला सह सचिव चंदन कुमार ने किया. बैठक के दौरान साक्षर भारत मिशन 2011 के तहत वीटी प्रशिक्षण में किये गये खर्च अब तक नहीं मिलने पर आक्रोश जताया. अध्यक्ष ने कहा कि इसकी सूचना […]
नवीनगर(औरंगाबाद). शुक्रवार को बीआरसी परिसर प्रेरक संघ की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की. संचालन जिला सह सचिव चंदन कुमार ने किया. बैठक के दौरान साक्षर भारत मिशन 2011 के तहत वीटी प्रशिक्षण में किये गये खर्च अब तक नहीं मिलने पर आक्रोश जताया. अध्यक्ष ने कहा कि इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी के अलावा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व समन्वयक को भी दे दी गयी है. इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. वर्ष 2011 से 2014 बीतने को है. इसके बावजूद अब तक भुगतान नहीं किये जाने से प्रेरकों में असंतोष व्याप्त है. सभी प्रेरकों ने आक्रोश जताते हुए एक स्वर से कहा कि 15 दिनों के अंदर खर्च किये गये राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो सभी प्रेरक बीआरसी भवन में तालाबंदी करने व मध्य विद्यालय, नवीनगर के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध चरणबद्ध किये जायेंगे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष सुदेश राम, संजय कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार, सुधीर, रंजन सिंह, जनक दुलारी, सोनम कुमारी, इंदू देवी, चंदा कुमारी व अरुण कुमार सिंह सहित सभी प्रेरक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










