किसानों से अनुदान पर खरीदे कृषियंत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 9:03 PM
औरंगाबाद (नगर). कृषि विभाग ने दानी बिगहा स्थित पार्क में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उत्पादन मेला लगाया. इसका उद्घाटन जिला पर्षद अध्यक्ष रंजू देवी ने किया. इस मेले में किसानों के लिए कई कृषि यांत्रिकीकरण मशीन विक्रेताओं द्वारा लाया गया था, जिसे स्टॉल लगा कर प्रदर्शनी के रूप में रखा गया था. किसानों ने […]
औरंगाबाद (नगर). कृषि विभाग ने दानी बिगहा स्थित पार्क में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उत्पादन मेला लगाया. इसका उद्घाटन जिला पर्षद अध्यक्ष रंजू देवी ने किया. इस मेले में किसानों के लिए कई कृषि यांत्रिकीकरण मशीन विक्रेताओं द्वारा लाया गया था, जिसे स्टॉल लगा कर प्रदर्शनी के रूप में रखा गया था. किसानों ने अपने जरूरत के मुताबिक अनुदान पर यंत्र खरीदे. मौके पर जिला पर्षद अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति लाने का काम किया है. यही कारण है कि आज किसानों में खुशहाल दिखायी दे रही हैं. जब तक किसान खुशहाल नहीं रहेंगे, तब तक प्रदेश व देश प्रगति नहीं कर सकता. किसानों को अनुदान भी दिया जा रहा है. इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य इंदू देवी, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र ओझा, जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ श्रीकांत, आलोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










