लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 27 को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 9:03 PM
औरंगाबाद (कोर्ट). लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा 27 दिसंबर को रफीगंज विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी के निर्णय के अनुसार विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. 80 विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. इसी कड़ी में […]
औरंगाबाद (कोर्ट). लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा 27 दिसंबर को रफीगंज विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी के निर्णय के अनुसार विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. 80 विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. इसी कड़ी में 27 दिसंबर को रफीगंज विधानसभा एवं 28 दिसंबर को कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा. रफीगंज में डाकबंगला मैदान एवं कुटुंबा में सतबहिनी मंदिर के समीप सम्मेलन का आयोजन होगा. कार्यकर्ता सम्मेलन का उदघाटन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यानंद शर्मा करेंगे. उनके अलावे बोधगया के पूर्व विधायक कुमार सर्वजीत, नवीनगर के पूर्व विधायक डब्ल्यू सिंह सहित पार्टी के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










