वाजपेयी व मालवीय के व्यक्तित्व की चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 6:03 PM
(फोटो नंबर-6)परिचय- समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह.नवीनगर (औरंगाबाद). प्रखंड व नगर भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने की. संचालन नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया. मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम […]
(फोटो नंबर-6)परिचय- समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह.नवीनगर (औरंगाबाद). प्रखंड व नगर भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने की. संचालन नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया. मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व की चर्चा की. प्रदेश महादलित प्रकोष्ठ के लाल मोहन चौधरी समेत कई लोगों ने उनके आदर्शों की चर्चा की. जिला चिकित्सा मंच के अध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह ने कहा कि इनकी छवि साफ सुथरी व ईमानदार की रही है. ये दोनों जब किसी कार्य को ठान लेते थे उसे पूरा करके ही सांस लेते थे. वहीं, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पक्ष व विपक्ष सभी लोग इन्हें आदर के साथ सम्मान करते थे. मीडिया प्रभारी रोहित अग्रवाल ने बताया कि सदन में जब कुछ कहने के लिए अटल जी खड़े होते थे तो पूरा सदन शांत भाव से बैठ कर उनके एक-एक शब्द को ध्यान से सुनता था. मौके पर प्रखंड युवा अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, बैकुंठ नाथ त्रिपाठी, नगर युवा अध्यक्ष विकास कुमार, सुनील भारती, सुरेश सोनी, छेदी प्रसाद, विजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, आलोक व मुन्ना समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










