आठ माह से नहीं मिला बिजली बिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 4:03 PM

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद). आठ माह से बिजली बिल नहीं मिलने से दाउदनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता काफी परेशान हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरी क्षेत्र में बिजली बिल बंट जाता है, परंतु देहाती क्षेत्रों में बिजली बिल बांटने कोई नहीं जाता है. इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में काफी परेशानी हो […]

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद). आठ माह से बिजली बिल नहीं मिलने से दाउदनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता काफी परेशान हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरी क्षेत्र में बिजली बिल बंट जाता है, परंतु देहाती क्षेत्रों में बिजली बिल बांटने कोई नहीं जाता है. इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में काफी परेशानी हो रही है. दाउदनगर प्रखंड के बल्हमा गांव निवासी केदार शर्मा, रामानंद शर्मा व पंकज शर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में हम लोगों ने बिजली का कनेक्शन लिया था. परंतु, आज तक बिजली बिल नहीं मिल पाया है. इसके कारण हमलोग बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं. बिजली विभाग हर माह सूद की राशि जोड़ कर बिजली बिल वसूलता है. आठ माह से बिजली बिल नहीं मिलने से हम लोग बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं. उपभोक्ताओं ने बताया कि इसके लिए बिजली विभाग के पदाधिकारियों का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया, परंतु अभी तक बिजली बिल नहीं मिल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन