विद्यालयों को बंद करने की शिक्षकों ने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 9:03 PM
औरंगाबाद (कोर्ट)बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने की. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस ठंड में सूबे के अधिकतर विद्यालयों को बंद कर दिया गया है. लेकिन औरंगाबाद जिले के आला […]
औरंगाबाद (कोर्ट)बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने की. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस ठंड में सूबे के अधिकतर विद्यालयों को बंद कर दिया गया है. लेकिन औरंगाबाद जिले के आला अधिकारियों ने नन्हें बच्चों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया है. ताज्जुब की बात है कि पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि वितरण के नाम पर विद्यालय को खुला रखा गया है, जबकि हकीकत यह है कि अब तक जिले में पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि पर्याप्त मात्रा में आवंटित ही नहीं की गयी है. शिक्षकों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालयों को बंद कराने की मांग की है. इस मौके पर जिला सचिव मृत्युजंय कुमार सिंह, कैसर नवाब, राजीव कुमार यादव व अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










