(फोटो नंबर-17) परिचय-मैच का उदघाटन करते भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 8:03 PM
देवकुंड पहुंचा फाइनल में सेमीफाइनल में बारुण की टीम छह रनों से हारीदाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के लाला अमौना गांव स्थित महात्मा गांधी खेल मैदान पर वेलफेयर लाइब्रेरी व छात्र युवा एकता क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच देवकुंड व बारुण की टीमों के बीच खेला गया. इस मैच का उद्घाटन भाजपा के […]
देवकुंड पहुंचा फाइनल में सेमीफाइनल में बारुण की टीम छह रनों से हारीदाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के लाला अमौना गांव स्थित महात्मा गांधी खेल मैदान पर वेलफेयर लाइब्रेरी व छात्र युवा एकता क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच देवकुंड व बारुण की टीमों के बीच खेला गया. इस मैच का उद्घाटन भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, हथियारा पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महावर पैक्स अध्यक्ष हाजी पासवान ने किया. कपिलेश्वर विद्यार्थी की देखरेख में समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह एक बेहतर आयोजन है और इससे ग्रामीण खिलाडि़यों की प्रतिभा में निखार आती है. पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा स्टेडियम की व्यवस्था की जानी चाहिए. पहले सेमीफाइनल में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवकुंड की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी बारुण की टीम 103 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार देवकुंड की टीम छह रनों से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया. आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच रामपुर कोनी बेलसार व संसा की टीमों के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










