जबरन धान काट लेने की प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 5:01 PM
दाउदनगर (औरंगाबाद)गोह थाने में गोपालपुर निवासी तपेश्वर नाथ ने धान काट लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मैं सेवानिवृत्त कर्मचारी हूं. परिवार के साथ गया शहर में रहता हूं. गोपालपुर गांव में मेरी जमीन है. 21 दिसंबर 14 को घर आये तो देखा कि मेरे खेत से धान कटा […]
दाउदनगर (औरंगाबाद)गोह थाने में गोपालपुर निवासी तपेश्वर नाथ ने धान काट लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मैं सेवानिवृत्त कर्मचारी हूं. परिवार के साथ गया शहर में रहता हूं. गोपालपुर गांव में मेरी जमीन है. 21 दिसंबर 14 को घर आये तो देखा कि मेरे खेत से धान कटा हुआ है. आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि गांव के ही रमेश ठाकुर, उषा देवी, अवधेश ठाकुर, अमरेश ठाकुर धान को काट कर ले गये हैं. जब उन लोगों से इस बारे में पूछताछ करने गये तो मुझे गाली गलौज करने लगे. इसके बाद जान से मारने की धमकी दी. इन लोगों ने कहा कि मुझे ढाई लाख रुपये चाहिए नहीं तो हर साल खेत से धान काट लेंगे. पुलिस प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










