भाईचारा के साथ खेलें मैच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 9:02 PM
देवकुंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के बिरहारा गांव में छावनी स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच देवकुंड बनाम गहना के बीच खेला गया. इस दौरान मैच का शुभारंभ समाजसेवी राज कुमार उर्फ छोटू ने टॉस उछाल कर किया. इस अवसर पर छोटू ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाडि़यों से मिलजुल कर आपसी […]
देवकुंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के बिरहारा गांव में छावनी स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच देवकुंड बनाम गहना के बीच खेला गया. इस दौरान मैच का शुभारंभ समाजसेवी राज कुमार उर्फ छोटू ने टॉस उछाल कर किया. इस अवसर पर छोटू ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाडि़यों से मिलजुल कर आपसी भाईचारा के साथ मैच खेलने की अपील की. कमेंटरी कमरूद्दी, स्कोर गुड्डू कुमार, एंपायर की भूमिका में उपेंद्र कुमार व रणधीर कुमार निभायी. टूर्नामेंट का फाइनल 15 जनवरी को होगा. इस मौके पर अनिल कुमार, बैजू कुमार, दारोगा जी, राजू कुमार सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










