चंद्रवंशी समाज को चुनाव में देना होगा टिकट (फोटो नंबर-17)परिचय-चिंतन शिविर में उपस्थित वक्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 8:02 PM
औरंगाबाद (नगर)रविवार को शहर के एक होटल में जिलास्तरीय चंद्रवंशी समाज का चिंतन शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रामनरेश सिंह चंद्रवंशी ने की. इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने शैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक बिंदु पर चर्चा की गयी. साथ ही, कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर काफी चर्चा करने की जरूरत है. राजनीतिक […]
औरंगाबाद (नगर)रविवार को शहर के एक होटल में जिलास्तरीय चंद्रवंशी समाज का चिंतन शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रामनरेश सिंह चंद्रवंशी ने की. इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने शैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक बिंदु पर चर्चा की गयी. साथ ही, कहा कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर काफी चर्चा करने की जरूरत है. राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाने के कारण हासिये पर है. इसका मुख्य कारण राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव के दौरान टिकट नहीं देना व नेतृत्व नहीं करने का घोर अभाव है. चंद्रवंशी समाज वर्षों से सरकार द्वारा निबंधित है. फिर भी राजनीतिक दल के लोग ठगते आ रहे है. हमलोगों को एकजुटता के साथ अपना मत का प्रयोग कर अगले चुनाव में दिखा देंगे कि इस जाति में कितना एकता व अखंडता है. इसके बावजूद हमलोगों को अधिकार नहीं मिला तो आगे की रणनीति तय करेंगे. चिंतन शिविर में सुदर्शन सिंह चंद्रवंशी, अनिल सिंह, बसंत सिंह, रामाधार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










