सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा गहना (फोटो नंबर-1)परिचय-खिलाडि़यो से परिचय करते भाजपा प्रखंड महामंत्री संजीत शर्मा व मुखिया शबनम आरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2014 4:01 PM
हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा छोटी खेल मैदान पर सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा र्क्वाटर मैच अमझर शरीफ बनाम गहना के बीच खेला गया. इसका उद्घाटन भाजपा के प्रखंड महामंत्री व पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा ने बैटिंग व मुखिया शबनम आरा ने बौलिंग कर किया. इस मौके पर खिलाडि़यों से परिचय के दौरान संजीत शर्मा ने कहा कि […]
हसपुरा (औरंगाबाद)हसपुरा छोटी खेल मैदान पर सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा र्क्वाटर मैच अमझर शरीफ बनाम गहना के बीच खेला गया. इसका उद्घाटन भाजपा के प्रखंड महामंत्री व पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा ने बैटिंग व मुखिया शबनम आरा ने बौलिंग कर किया. इस मौके पर खिलाडि़यों से परिचय के दौरान संजीत शर्मा ने कहा कि खेल का आयोजन से सुदूर गांवों में छुपी प्रतिभा की खोज होती है. सभी समुदाय के खिलाड़ी एक साथ खेलते है. खेल में जाति धर्म नहीं होता. पैक्स अध्यक्ष ने सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार खेल मंत्रालय तो बनाती है,उसके मंत्री भी होते है. लेकिन कोई ठोस खेल नीति नहीं बनाती. इससे सुदूर गांवों के खिलाड़ी प्रतिभावान रहते आगे नहीं पहुंच पाते हैं. आज खेल नीति में सुधार की आवश्यकता है, ताकि गांवों की झोंपडि़यों से प्रतिभावान खिलाड़ी देश स्तर के टीमों में खेल सकें. मुखिया शबनम आरा ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष सद्भावना मैच का आयोजन सफल होता है. इससे आपसी भाईचारा सबों के बीच बढ़ता है. रोमांचक मुकाबला में गहना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाये. जवाब में उतरी अमझर शरीफ की टीम ने 119 पर सिमट गयी. गहना 18 रन से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गहना टीम के सबा खां को मिला. अंपायर की भूमिका महफूज व असगर इमाम ने निभायी. आंखों देखा हाल अंगरेजी में तालिब खां व हिंदी में आशिफ इमाम ने सुनाया. स्कोरिंग चिंटू कुमार ने किया. इस मौके पर मुन्ना अहमद, तौउआब खां, कामख्या नारायण सिंह, राजेश मिश्रा ने खिलाडि़यों का अच्छा प्रदर्शन को लेकर हौसला बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










