महापरीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 25 से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

टोला सेवक की बैठक में दिया गया कई निर्देश(फोटो नंबर-26)परिचय-बैठक करते टोला सेवकअंबा (औरंगाबाद)समावेशी शिक्षा भवन अंबा में शनिवार को टोला सेवकों की बैठक हुई, जिसमें बीइओ परशुराम प्रसाद ने कई आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि टोला सेवक अपने द्वारा नामांकित बच्चों को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि वितरण को देख रेख करेंगे. उनके […]

विज्ञापन

टोला सेवक की बैठक में दिया गया कई निर्देश(फोटो नंबर-26)परिचय-बैठक करते टोला सेवकअंबा (औरंगाबाद)समावेशी शिक्षा भवन अंबा में शनिवार को टोला सेवकों की बैठक हुई, जिसमें बीइओ परशुराम प्रसाद ने कई आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि टोला सेवक अपने द्वारा नामांकित बच्चों को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि वितरण को देख रेख करेंगे. उनके द्वारा नामांकित बच्चों को उचित राशि दी जा रही है या नहीं इसका भी ख्याल रखेंगे. इसके लिये उन्हें प्रपत्र भी उपलब्ध कराया गया. टोला सेवक उस प्रपत्र में पोशाक व छात्रवृत्ति वितरण से संबंधित जानकारी भर कर कार्यालय को सौंपेंगे. केआरपी सुखदेव सिंह ने 11 जनवरी को होनेवाली महापरीक्षा के संबंध में कई निर्देश टोला सेवकों को दिया. उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को आयोजित महापरीक्षा में महादलित, अति पिछड़ा व अल्पसंख्यक नवसाक्षर भाग लेंगे. इसके लिये 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया. केआरपी ने कहा कि साक्षर भारत को सफल बनाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है. महादलित परिवार के लोग अधिक निरक्षर है जो टोला सेवक के प्रयास से आज साक्षर हो रहे है. इस मौके पर अरविंद पासवान, लेखापाल मनोज कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन