'गर्भवती महिलाएं खाएं हरी सब्जी'
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2014 4:02 PM
नाटक के माध्यम से बाल कुपोषण मुक्त बिहान बनाने के लिए लोगों को किया गया जागरूक (फोटो नंबर-3) परिचय-कला दिखाते कलाकारओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के खुदवां आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को बाल कुपोषण मुक्त बिहार बनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया. कलाकारों […]
नाटक के माध्यम से बाल कुपोषण मुक्त बिहान बनाने के लिए लोगों को किया गया जागरूक (फोटो नंबर-3) परिचय-कला दिखाते कलाकारओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के खुदवां आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को बाल कुपोषण मुक्त बिहार बनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया. कलाकारों ने कुपोषण के बारे में विस्तृत रूप से लोगों को जानकारी दी. निदेशक मिथलेश कुमार पाठक ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जी, फल व अंडा सहित उपयोगी भोजन लेना चाहिए. नवजात शिशु को छह माह तक मां का दूध सेवन करने का सलाह दी. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनुपम बाला ने बताया कि प्रखंड के कारा एवं खुदवां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कलाकार मो फिरोज, इंद्रजीत मालाकार, रवि प्रकाश, सरोज कुमार, रॉकी कुमार व नूर मोहम्मद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










