सबसे अधिक मत से निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष हुए सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 7:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) जिले मे संपन्न हुए पैक्स चुनाव में सबसे अधिक मतों से निर्वाचित होनेवाला प्रत्याशी संजीत शर्मा को सहकारिता विभाग द्वारा सम्मानित किया गया. जिला सहकारिता अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सम्मानित करने के बाद कहा कि संजीत शर्मा जिले में सबसे अधिक मतों से पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं. संजीत शर्मा हसपुरा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) जिले मे संपन्न हुए पैक्स चुनाव में सबसे अधिक मतों से निर्वाचित होनेवाला प्रत्याशी संजीत शर्मा को सहकारिता विभाग द्वारा सम्मानित किया गया. जिला सहकारिता अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सम्मानित करने के बाद कहा कि संजीत शर्मा जिले में सबसे अधिक मतों से पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीते हैं. संजीत शर्मा हसपुरा प्रखंड के डिंडिर पैक्स से निर्वाचित हुए हैं. सम्मानित होने के बाद पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा ने कहा कि जिस तरह से मतदाताओं ने मुझे दूसरी बार काम करने का अवसर दिया है. उसका निर्वहन मैं करूंगा. पिछले वर्ष जब किसानों से धान की खरीदारी क्रय केंद्र पर नहीं हो रहा था तो हसपुरा प्रखंड मुख्यालय में चार दिनों तक आंदोलन किया था. जिला प्रशासन द्वारा मुझ पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी. इसी का परिणाम है कि 12 सौ से अधिक मतों से निर्वाचित हुआ हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन