अधर में लटका स्टेडियम का निर्माण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 5:02 PM

विज्ञापन

खेल प्रेमियों ने डीएम से स्टेडियम के बंद पड़े काम को पुन: चालू कराने की मांग की र्(फोटो नंबर-1) परिचय- स्टेडियम नहीं बनने से खेल प्रेमियों की हो रही परेशानी(कैंपस पेज के लिये)ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान परिसर में कुछ वर्ष पहले सरकार द्वारा स्टेडियम बनाने का रूपरेखा तैयार किया […]

विज्ञापन

खेल प्रेमियों ने डीएम से स्टेडियम के बंद पड़े काम को पुन: चालू कराने की मांग की र्(फोटो नंबर-1) परिचय- स्टेडियम नहीं बनने से खेल प्रेमियों की हो रही परेशानी(कैंपस पेज के लिये)ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान परिसर में कुछ वर्ष पहले सरकार द्वारा स्टेडियम बनाने का रूपरेखा तैयार किया गया था. लेकिन, ओबरा के खेल प्रेमियों का यह सपना आज तक पूरा नहीं हो सका. बताया जाता है कि लाखों रुपये की लागत से खेल मैदान में स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू किया गया था. इसके लिए कमरा का भी बनाया गया था. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद खेल मैदान का मामला न्यायालय में चला गया. इससे स्टेडियम निर्माण का कार्य रूक गया. तब से आज तक निर्माण कार्य नहीं हुआ. जिस वक्त स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा था उस वक्त खेल प्रेमी उत्साहित थे. क्योंकि बड़े शहरों की तरह छोटे शहर में भी स्टेडियम का निर्माण होने से अनुमंडल स्तर के खिलाडि़यों को खेलने का अवसर मिलनेवाला था. लेकिन, वह सपना ही बन कर रह गया. बताया जाता है कि लाखों रुपये की लागत से भवन का निर्माण का तो हुआ, लेकिन स्थानीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण यह स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर में लटक गया. खेल मैदान में इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है. खेल प्रेमी राजेश कुमार, नंटू जायसवाल व संतोष कुमार ने बताया कि पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. खेल प्रेमियों ने जिलाधिकारी एवं खेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बंद पड़े स्टेडियम कार्य को पुन: निर्माण कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन