लाभुकों के बीच बांटे पेंशन राशि (फोटो नंबर-31)परिचय-कनाप में राशि वितरण करते पंचायत सचिव बृजनंदन सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 4:02 PM
दाउदनगर (अनुमंडल)प्रखंड के शमशेरनगर,अरई, चौरी व कनाप पंचायत में सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का वितरण बुधवार को भी जारी रहा. 80 आयु वर्ग से अधिक उम्र के लाभुकों को 500 रुपये व इससे कम आयु वर्ग के लाभुकों को 400 रुपये की दर से वृद्धा पेंशन व 400 रुपये की दर से विधवा व नि:शक्ता […]
दाउदनगर (अनुमंडल)प्रखंड के शमशेरनगर,अरई, चौरी व कनाप पंचायत में सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का वितरण बुधवार को भी जारी रहा. 80 आयु वर्ग से अधिक उम्र के लाभुकों को 500 रुपये व इससे कम आयु वर्ग के लाभुकों को 400 रुपये की दर से वृद्धा पेंशन व 400 रुपये की दर से विधवा व नि:शक्ता पेंशन का वितरण किया गया. तीन महीने का पेंशन लाभुकों के बीच वितरण किया गया. कनाप पंचायत में पंचायत सचिव बृजनंदन सिंह व जनसेवक अमित कुमार ने लाभुकों के बीच डेढ़ लाख रुपये का वितरण किया. शमशेरगर नगर पंचायत में मुखिया माधुरी देवी व पंचायत सचिव हरिवंश द्विवेदी ने लगभग एक लाख रुपये बांटे. बीडीओ अशोक प्रसाद ने बताया कि तीन दिन का विशेष कैंप था. छूटे हुए लाभुक पंचायत सचिव से राशि ले सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










