स्वास्थ्य प्रबंधक व नर्स के कटे वेतन

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : सिविल डॉ परशुराम भारती ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में महिला वार्ड में पहुंचने पर सिविल सजर्न ने देखा कि मरीज जैसे-तैसे है. लोग फल खाकर छिलका वार्ड में ही फेंक रहे है, इस पर वह आक्रोशित हो गये और तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य प्रबंधक व ड्यूटी पर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : सिविल डॉ परशुराम भारती ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में महिला वार्ड में पहुंचने पर सिविल सजर्न ने देखा कि मरीज जैसे-तैसे है.

लोग फल खाकर छिलका वार्ड में ही फेंक रहे है, इस पर वह आक्रोशित हो गये और तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य प्रबंधक व ड्यूटी पर तैनात नर्स का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने काम में सुधार लाने की नसीहत दी. महिला वार्ड के बाद वह आइसूलेसन वार्ड का जायजा लिया. इस दौरान पाया कि वार्ड बन कर तैयार है.

इसके बावजूद डायरिया से ग्रसित मरीजों को इस वार्ड में नहीं रखा जा रहा है, बल्कि जेनरल वार्ड में उन्हें भी भरती किया जा रहा है. इस पर भी सिविल सजर्न ने स्वास्थ्य प्रबंधक को फटकार लगायी.

उपाधीक्षक डॉ विनय कुमार सिंह को निर्देश दिया कि वार्ड को हर हाल में चालू करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे. सिविल सजर्न से पूछे जाने पर बताया कि काम में लापरवाही किसी भी परिस्थिति में बरदाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन