शीतलहर का प्रकोप शुरू ठंड से लोग घरों में दुबके
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2019 8:28 AM
औरंगाबाद नगर : शीतलहरी के प्रकोप ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. गुरुवार की सुबह जहां घने कोहरे से कुछ दूरी तक भी नजर नहीं आ रहा था, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही शीतलहर का कहर जारी हो गया. हालांकि सूर्य देवता के दर्शन तो जरूर हुए लेकिन धूप में गर्मी का […]
औरंगाबाद नगर : शीतलहरी के प्रकोप ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. गुरुवार की सुबह जहां घने कोहरे से कुछ दूरी तक भी नजर नहीं आ रहा था, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही शीतलहर का कहर जारी हो गया. हालांकि सूर्य देवता के दर्शन तो जरूर हुए लेकिन धूप में गर्मी का अभाव था. बताते चलें कि इस वर्ष पूस के महीने का आगमन होने के बावजूद भी सर्दी का प्रकोप प्रारंभ नहीं हुआ था. इसे लेकर तरह तरह की अटकलें भी लगायी जा रही थी.
लेकिन अब जिस तरह से शीतलहर अपना प्रकोप दिखाने लगी है, उससे सर्दी का प्रचंड प्रभाव नजर आने लगा है. जानकार भी बताते हैं कि सर्दी अब धीरे-धीरे और बढ़ेगी. हालांकि बूंदाबांदी थम जाने के कारण लोगों को काफी राहत पहुंची है. लोग इसका इंतजार कर रहे थे कि बारिश के बाद तेज धूप निकलेगी और कपड़ों की साफ-सफाई संभव हो पायेगी. लेकिन जिस तरह से धूप में गर्मी का अभाव है, उससे लोगों को कुछ ज्यादा फायदा नहीं हुआ. अचानक ठंड बढ़ने से आवश्यक कार्य से घर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. रैन बसेरा, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठहरे लोगों को शीतलहर के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










