ePaper

निर्भया गैंगरेप : दोषी अक्षय के गांव में पसरा सन्नाटा, मां और पत्नी को न्यायालय पर पूरा भरोसा, कहा...

Updated at : 18 Dec 2019 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
निर्भया गैंगरेप : दोषी अक्षय के गांव में पसरा सन्नाटा, मां और पत्नी को न्यायालय पर पूरा भरोसा, कहा...

केशव कुमार सिंह @ औरंगाबाद औरंगाबाद जिले के टंडवा थाने के करमालहंग गांव के रहनेवाले अक्षय कुमार सिंह उर्फ अक्षय ठाकुर के गांव में सुबह से ही लोग उस फैसले के इंतजार में हैं कि अक्षय को इस बार न्याय मिलेगा. गांव में वैसे तो टेलीविजन काफी कम घरों में है. लेकिन, जहां भी टेलीविजन […]

विज्ञापन

केशव कुमार सिंह @ औरंगाबाद

औरंगाबाद जिले के टंडवा थाने के करमालहंग गांव के रहनेवाले अक्षय कुमार सिंह उर्फ अक्षय ठाकुर के गांव में सुबह से ही लोग उस फैसले के इंतजार में हैं कि अक्षय को इस बार न्याय मिलेगा. गांव में वैसे तो टेलीविजन काफी कम घरों में है. लेकिन, जहां भी टेलीविजन है, वहां लोग फैसला सुनने को बेताब हैं.

अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाये जाने के बाद से ही पूरा गांव गम में डूबा हुआ है. गांव में मीडिया वालों के आने पर भी रोक लगा दी गयी है. फैसले को लेकर अक्षय की मां मालती देवी और उसकी पत्नी पुनीता देवी पूजा पाठ कर रही हैं. ग्रामीण भी भगवान से लगातार अक्षय के पक्ष फैसले को लेकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मां मालती देवी को अब भगवान के सहारे की ही आस है. वह बार-बार यही कह रही है कि ”उनका लाल ऐसा घिनौना कार्य नहीं कर सकता है, उसे जरूर इंसाफ मिलेगा.”

इधर, अक्षय की पत्नी पुनीता देवी ने अपने सुहाग के दीर्घायु होने के लिए इस आस लगायी है कि उसके पति के सारे कष्ट दूर हो जायेंगे. वहीं, अदालत पर पूरा भरोसा रखे हुई है. वैसे फैसला क्या आता हैं और उसके बाद गांव का क्या माहौल होगा, वह बाद में पता चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन