पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली
नवीनगर : प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर भोला यादव उर्फ भोला जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी नवीनगर और हुसैनाबाद (झारखंड) की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चला कर की है. गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली झारखंड के पलामू, छतरपुर, औरंगाबाद जिले के कुटुंबा और अंबा थाने के कई नक्सली कांडों का आरोपित […]
नवीनगर : प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर भोला यादव उर्फ भोला जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी नवीनगर और हुसैनाबाद (झारखंड) की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चला कर की है.
गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली झारखंड के पलामू, छतरपुर, औरंगाबाद जिले के कुटुंबा और अंबा थाने के कई नक्सली कांडों का आरोपित है. मंगलवार को इसे भानखाप गांव से गिरफ्तार किया गया है.
यह जपला थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव का रहनेवाला है. पुलिस को अरसे से इसकी तलाश थी और आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए नवीनगर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया नक्सली भोला यादव उर्फ भोला जी भाकपा माओवादी का सदस्य है.
चार वर्ष पहले एरिया कमांडर शंकर यादव, उर्फ मथुरा जी के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की थी. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि नरारीकलां खूर्द थाने के रहरा गांव में 2 दिसंबर, 2012 को सरकारी शराब भट्ठी में तोड़-फोड़ की थी. 8 जनवरी, 2013 की रात कोयलाडीह गांव में नक्सली संगठन टीपीसी के साथ हुए गोलीबारी की घटना में यह शामिल था.
इसके खिलाफ पलामू, छतरपुर, कुटुंबा व अंबा थाने में इसके विरुद्ध कई मामले दर्ज है. भानखाप गांव में यह अपने फूफा मुंद्रिका यादव से मिलने आया था. इसकी सूचना पुलिस को मिली, तब जाकर इसकी गिरफ्तारी की गयी. पुलिस अभी भी इससे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










