करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की गयी जान, परिजन बेहाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2019 6:02 AM
विज्ञापन
औरंगाबाद/अंबा : अंबा थाना क्षेत्र के बिराज बिगहा गांव से पश्चिम शिवाला के पास टूट कर गिरे बिजली तार की चपेट में आने के बाद 62 वर्षीय सुरेंद्र पांडेय उर्फ वंचर पांडेय की मौत हो गयी. घटना रविवार की की है. मिली जानकारी के अनुसार गांव से पश्चिम शिववाला के पास 440 वोल्ट बिजली का […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/अंबा : अंबा थाना क्षेत्र के बिराज बिगहा गांव से पश्चिम शिवाला के पास टूट कर गिरे बिजली तार की चपेट में आने के बाद 62 वर्षीय सुरेंद्र पांडेय उर्फ वंचर पांडेय की मौत हो गयी. घटना रविवार की की है.
मिली जानकारी के अनुसार गांव से पश्चिम शिववाला के पास 440 वोल्ट बिजली का तार टूट कर गिरा था. तभी गेहूं फसल की कटनी देख कर सुरेंद्र पांडेय उसी रास्ते से घर लौट रहे थे. उन्हें जमीन पर टूट कर गिरा हुआ तार स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया.
इसी दौरान वृद्ध का पैर तार की चपेट में आ गया व उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें ऑटो से उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा लाये, जहां पर डॉ नागेंद्र सिन्हा ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुटुंबा पुलिस को दी.
सूचना पाकर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक के पिता ब्रम्हराज पांडेय अभी जीवित हैं.पिता व उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक का एक भाई तीन-चार वर्ष पूर्व अपराधियों की भेंट चढ़ गया था. अपराधियों के द्वारा रखे गये बम बिस्फोट से भाई की मौत हुई थी.
कुछ दिन पूर्व भी बलिया गांव में बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से पंजाब के हार्वेस्टर ड्राइवर बलजीत सिंह की मौत हो गयी थी. पैक्स अध्यक्ष छोटेलाल पांडेय,वीरेंद्र पांडेय,अशोक पांडेय,जयविंद पांडेय व टिंकू पांडेय आदि ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है. इधर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










