Saran News : STF की छापेमारी में दो कुख्यात अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Saran News

गोलिए, राइफल के साथ पुलिस की गिरफ्त में अपराधी

Saran News : अवैध हथियारों के साथ दो अपराधियों की गिरफ्तारी, कई मामलों में थे वांछित

विज्ञापन

Saran News (अमित) : दिघवारा थाना क्षेत्र के गंगा नदी पार शंकर पुर गांव के सामने दियारा से पुलिस ने गुरुवार की दोपहर एसटीएफ के साथ छापामारी करते हुए दो कुख्यात वांछित अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी नंदकुमार राय का 34 वर्षीय पुत्र राजू कुमार उर्फ लंगड़ा बतलाया जाता है.

डोरीगंज में पुलिस-एसटीएफ की छापेमारी, हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

दूसरे अपराधी की पहचान इसी थाना क्षेत्र के बलवंत टोला निवासी जवाहर राय का 28 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के रूप में हुई है जिसके पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी एक नली बंदूक,एक देशी कट्टा,एक देशी पिस्टल 8 एमएम का 25 पीस ज़िन्दा कारतूस, 12 बोर का 5 पीस ज़िन्दा कारतूस,दो एंड्रॉयड मोबाइल और दो काले रंग का बैग (कारतूस रखने वाला) बरामद किया है.इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार राजू उर्फ लंगड़ा का अपराधी इतिहास रहा है जिसके खिलाफ डोरीगंज थाना में कांड संख्या 240/24,126/24,297/25 आर्म्स एक्ट सहित कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.छापामारी दल में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार,एसआई भरत साह एवं एसटीएफ के जवान शामिल थे.

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन