बच्ची को गायब करनेवाली महिला गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 23 Apr 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची को गायब करनेवाली महिला गिरफ्तार, भेजा जेल

औरंगाबाद/कुटुंबा : कुटुंबा थाने की पुलिस ने क्षेत्र के कटकुर गांव से सोमवार की सुबह मालती देवी नामक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची को गायब करने के मामले में परसावां निवासी रामाशीष तिवारी ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उस दिन से […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/कुटुंबा : कुटुंबा थाने की पुलिस ने क्षेत्र के कटकुर गांव से सोमवार की सुबह मालती देवी नामक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची को गायब करने के मामले में परसावां निवासी रामाशीष तिवारी ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उस दिन से उक्त महिला की तलाश पुलिस कर रही थी.

गुप्त थानाध्यक्ष ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि टडंवा की एक छोटी बच्ची व उसके भाई को रामाशीष तिवारी अपने घर रखकर लालन-पालन करते थे. बचपन में उसकी मां की मौत हो गई थी व पिता किसी मामले में जेल चल गया था. इसी क्रम में उक्त महिला ने बच्ची को गायब कर अपने गांव ले आयी. उन्होंने बताया कि उसके घर से लड़की बरामद की गई थी. आरोपित उसे घर में बंद कर रखा करती थी. हल्ला करने पर बेच देने की धमकी देती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन