ePaper

सहारा बैंक के कैशियर की दुर्घटना में मौत

Updated at : 07 Mar 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
सहारा बैंक के कैशियर की दुर्घटना में मौत

औरंगाबाद : सदर शिवगंज स्थित सहारा इंडिया बैंक में कार्यरत अवध किशोर प्रसाद की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना औरंगाबाद शहर के महाराजगंज रोड में घटी थी. वैसे दुर्घटना मंगलवार की है,पर अवध की मौत बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज जमुहार से पटना जाने के क्रम में हो गयी. अवध रफीगंज प्रखंड […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : सदर शिवगंज स्थित सहारा इंडिया बैंक में कार्यरत अवध किशोर प्रसाद की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना औरंगाबाद शहर के महाराजगंज रोड में घटी थी. वैसे दुर्घटना मंगलवार की है,पर अवध की मौत बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज जमुहार से पटना जाने के क्रम में हो गयी.

अवध रफीगंज प्रखंड के बलिगांव का रहने वाला था. पता चला कि मंगलवार की सुबह पीएनबी बैंक के समीप सड़क पार कर रहा था इसी क्रम में किसी बैंक के कैश वैन की चपेट में आकर घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद किसी बड़े अस्पताल रेफर किया. जानकारी मिली कि मेडिकल कॉलेज जमुहार में भी उसका इलाज हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन