ePaper

औरंगाबाद : आभूषण व्यवसायी को बंधक बना कर हथियारबंद अपराधियों ने 40 लाख के जेवरात और नकदी लूट लिये

Updated at : 19 Dec 2018 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : आभूषण व्यवसायी को बंधक बना कर हथियारबंद अपराधियों ने 40 लाख के जेवरात और नकदी लूट लिये

औरंगाबाद : जिला मुख्यालय के काजी मोहल्ला स्थित आभूषण दुकान पर हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर दिनदहाड़े करीब 40 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लूट कर फरार हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार हो कर अपराधी चलते बने. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : जिला मुख्यालय के काजी मोहल्ला स्थित आभूषण दुकान पर हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर दिनदहाड़े करीब 40 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लूट कर फरार हो गये. घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार हो कर अपराधी चलते बने. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय के न्यू काजी हथियारबंद अपराधियों ने जेवर दुकान में धावा बोल कर दिनदहाड़े 40 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लूट लिये. दो बाइक पर सवार होकर आभूषण दुकान पर पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी दिलीप कुमार वर्मा को बंधक बना लिया. उसके बाद जेवरात लेने के बाद कैश काउंटर से पैसा लेकर दो बाइक पर सवार हो कर चलते बने. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनूप कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजेश बर्णवाल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटना की छानबीन की

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन