पंचायतों में आज डाले जायेंगे वोट

Updated at : 08 Jul 2018 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायतों में आज डाले जायेंगे वोट

दाउदनगर : आठ जुलाई (रविवार) को हो रहे पंचायत उपचुनाव को स्वच्छ ,शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा.पंचायत उपचुनाव में मतदाता ईवीएम से अपने मताधिकार का प्रयोग […]

विज्ञापन

दाउदनगर : आठ जुलाई (रविवार) को हो रहे पंचायत उपचुनाव को स्वच्छ ,शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा.पंचायत उपचुनाव में मतदाता ईवीएम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. दाउदनगर प्रखंड में पंचायती राज के रिक्त पड़े तीन पदों के लिए उपचुनाव हो रहा है, जिसकी सारी तैयारियां प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम के नेतृत्व में पूरी कर ली गयी हैं.

जिन जगहों पर होंगे चुनाव : गौरतलब हो कि दाउदनगर प्रखंड के शमशेर नगर पंचायत में मुखिया का उपचुनाव हो रहा है.करमा व कनाप पंचायत में वार्ड सदस्य के एक एक पदों के लिए उपचुनाव हो रहा है . मतदान केंद्रों को सुपर जोन,जोन और सब सुपर जोन में विभक्त किया गया है. प्रखंड कार्यालय दाउदनगर में कंट्रोल रूम बनाया गया है ,जिसके प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार साव को बनाया गया है. दाउदनगर और ओबरा प्रखंड में औरंगाबाद के अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गजेंद्र कुमार मिश्र सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाये गये हैं,
इनके साथ दाउदनगर के पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार साहनी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहेगी.अनुमंडल पदाधिकारी अनीश अख्तर शमशेर नगर पंचायत के सभी 21 बूथों के लिए जोनल दंडाधिकारी बनाए गए हैं ,इनके साथ दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहेगी .वहीं, करमा,कनाप और ओबरा प्रखंड के मलवा पंचायत के लिए औरंगाबाद के जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार को जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है. इनके साथ ओबरा थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहेगी. शमशेर नगर पंचायत में 21 मतदान केंद्र हैं, वहीं करमा और कनाप पंचायत में एक-एक मतदान केंद्र बनाए गए हैं.शमशेरनगर पंचायत के बूथ नं एक से आठ तक सब जोनल दंडाधिकारी ग्रामीण कार्य प्रमंडल दाउदनगर के सहायक अभियंता अवधेश कुमार को बनाया गया है.
इनके साथ दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहेगी. इस पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 9 से 16 तक के लिए हसपुरा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश कुमार को सब जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है ,इनके साथ दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगी.
वहीं इस पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 17 से 21 तक के लिए ग्रामीण कार्य प्रमंडल दाउदनगर के सहायक अभियंता रामजीत राम को सब जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है ,इनके साथ दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहेगी .करमा और कनाप पंचायत तथा ओबरा प्रखंड के मलवां पंचायत के लिए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ओम प्रकाश सुमन को सब जोनल दंडाधिकारी बनाया गया है ,इनके साथ दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह के नेतृत्व में मौजूद रहेगी.
दी गयी है मतदान सामग्री : पंचायत उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है. शनिवार को प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुज कुमार एवं निर्वाचन कोषांग में पदस्थापित शिक्षक मो. रियाजुल द्वारा मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री प्रदान किया गया .प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत उपचुनाव ईवीएम से हो रहा है .सभी 23 बूथों पर कुल 92 मतदान कर्मी लगाये गये हैं.
कुटुंबा के 17 बूथों पर चुनाव : कुटुंबा. प्रखंड के महाराजगंज में सरपंच पद व दधपा तथा कुटुंबा पंचायत में सदस्य पद के लिए रविवार को उपचुनाव कराया जाना है. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. विस्तृत जानकारी देते हुए आरओ सह सह सीओ अनिल कुमार ने बताया कि महाराजगंज पंचायत के 15 बूथों पर सरपंच पद के लिए तथा दधपा पंचायत के वार्ड 12 तथा कुटुंबा पंचायत के वार्ड 13 में सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि चुनाव के क्रम में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रहेंगी. कुल 17 बूथों पर चुनाव होंगे. मतों की गिनती 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी.
प्रखंड कार्यालय बना चुनाव का कंट्रोल रूम : रफीगंज. पंचायत उप चुनाव 2018 रविवार को होगा. इसके लिए व्यापक पैमाने पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गयी है. चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच उपचुनाव संपन्न कराने का प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ने दावा किया है. उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है,
जहां से सारी गतिविधियों पर नजर रखी जायेंगी. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. वहीं 10 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से सभी पदों के लिए ब्लॉक परिसर में काउंटिंग की जायेगी. प्रखंड में पंचायत उपचुनाव के लिए 32 प्रत्याशी मैदान में हैं . सबसे ज्यादा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए भदवा से 12 प्रत्याशी हैं . वहीं विभिन्न पंचायतों में वार्ड सदस्य व पंच प्रत्याशी भी हैं. उपचुनाव में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 12, मुखिया पद के लिए छह, वार्ड सदस्य के लिए छह व पंच के लिए आठ प्रत्याशी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन