नरहर अंबा गांव में मां ने दो बेटियों के साथ जहर खाकर दे दी जान

Updated at : 27 Jun 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
नरहर अंबा गांव में मां ने दो बेटियों के साथ जहर खाकर दे दी जान

पास में सो रहे तीन वर्षीय बेटे को नहीं दिया जहर झारखंड के पिपरा गांव में है मृतका का मायका मृतका की मां ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी पुलिस ने मृतका के पति को किया गिरफ्तार कुटुंबा (औरंगाबाद) : मां अपनी संतान के लिए हर कष्ट झेलती है, पर औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड […]

विज्ञापन

पास में सो रहे तीन वर्षीय बेटे को नहीं दिया जहर

झारखंड के पिपरा गांव में है मृतका का मायका
मृतका की मां ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
पुलिस ने मृतका के पति को किया गिरफ्तार
कुटुंबा (औरंगाबाद) : मां अपनी संतान के लिए हर कष्ट झेलती है, पर औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के नरहर अंबा गांव के राजेंद्र प्रजापति की पत्नी पार्वती ने घरेलू कलह से तंग आ कर अपनी दो बेटियां अंजू व मीरा के साथ जहर खा कर मौत की नींद सो गयी. यह घटना सोमवार की रात की है़ मंगलवार की सुबह देर तक पार्वती ने घर का दरवाजा नहीं खोला, तो परिजन आशंकित हुए़ काफी देर के बाद घर से उसके छोटे बेटे के रोने की आवाज आयी, तो गांव के लोगों ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर दरवाजा खोला. लोग घर के अंदर का दृश्य देख कर दंग रह गये. पार्वती और उसकी दोनों बेटियां फर्श पर मृत पड़ी थी़ं तीन वर्षीय पुत्र ऋतिक समीप में बैठ कर रो रहा था़ पार्वती का पति राजेंद्र बरात में गया था़ घर में इन चारों के अलावे एक मात्र बूढ़ी मां थी़
लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी राजेंद्र को दी. घर आते ही राजेंद्र दहाड़ मार कर रोने लगा और इसकी सूचना अपनी ससुराल झारखंड के पिपरा गांव में दी. सूचना मिलने पर मृतका की मां कौशल्या कुंवर, मौसी लाखा देवी, भाई व अन्य परिजन अंबा थाने पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी़ पुलिस जब गांव में पहुंची, तो लोग दाह-संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे़ उनका कहना था कि महिला ने खुद जहर खाया है़, इसलिए पोस्टमार्टम जरूरी नहीं है़ थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया़ मामले को लेकर मृतका की मां कौशल्या ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए राजेंद्र को आरोपित बनाया है़ कौशल्या ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र ने ही पार्वती व दोनों मासूम बच्चियों को जान से मारा है़ उसने बताया कि राजेंद्र हमेशा घर में कलह और मारपीट करता था़ थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है़ मामले की तहकीकात की जा रही है़
लोग जब छत के सहारे पार्वती के घर में जब प्रवेश किये, तो घर के अंदर सल्फास व सोनपापड़ी का टुकड़ा मिला़ ऐसा माना जा रहा है कि पार्वती ने पहले दोनों बेटियों को सल्फास का घोल पिलाया और फिर उसके तीखापन को काटने के लिए सोनपापड़ी खिलाया़ इसके बाद खुद भी सल्फास खा कर सो गयी. खैर था कि पुत्र ऋतिक को सल्फास नहीं खिलायी, जिससे वह सुरक्षित बच गया़ जानकारी के अनुसार, राजेंद्र ने दूसरी शादी की थी़ उसे पहली पत्नी से भी एक पुत्र है, जो औरंगाबाद में रह कर पढ़ाई करता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन