गलियों में मौत बन कर झूल रहा तार

Updated at : 12 May 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
गलियों में मौत बन कर झूल रहा तार

औरंगाबाद शहर : बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शहर की गलियों में महज 10 फुट की ऊंचाई पर ही बिजली का तार मौत बन कर झूल रहा है. महीना पूरा होने पर विभाग को बिजली के बिल की चिंता होने लगती है और बिल चुकाने में लेट होने पर कनेक्शन काट देने की धमकी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शहर की गलियों में महज 10 फुट की ऊंचाई पर ही बिजली का तार मौत बन कर झूल रहा है. महीना पूरा होने पर विभाग को बिजली के बिल की चिंता होने लगती है और बिल चुकाने में लेट होने पर कनेक्शन काट देने की धमकी उपभोक्ताओं को मिलने लगती है, लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा की चिंता विभाग शायद ही करता है. शहर के कई मुहल्लों की गलियों में बिजली के तार काफी नीचे हैं,

जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं. वार्ड सात में श्रीकृष्णनगर सांस्कर कॉलोनी में बीच सड़क से गुजरा तार काफी नीचे है. यहां महज 10 फिट की ऊंचाई पर ही तार गुजरा है. यहां अगर छह फिट का व्यक्ति अपने हाथ ऊपर कर दे, तो बिजली के तार की चपेट में आकर उसकी मौत सुनिश्चित है. यह सड़क पुराने बिजली कार्यालय के सामने ही है.

पूर्व मंत्री के घर के पास भी झूल रहा है तार : वार्ड नंबर दो में जयप्रकाश नगर मुहल्ले में भी बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं. यही पर पूर्व मंत्री डाॅ सुरेश पासवान का घर है. उन्हीं के दरवाजे के पास तार काफी नीचे में है. जब कोई बड़ा वाहन रास्ते से गुजरता है, तो काफी दिक्कत होती है. मुहल्ले के निवासी सह एबीवीपी के नेता मोनू कुमार ने बताया कि तार काफी जर्जर और नीचे है, जो हमेशा खतरा बना रहता है. ऐसा केवल संस्कार कॉलोनी या जयप्रकाश नगर मुहल्ले में ही नहीं, बल्कि शहर के 18 जगहों पर ऐसी ही स्थिति है.
बना रहता है खतरा : आशुतोष
संस्कार कॉलोनी निवासी सह एनएसयूआई के वरिष्ठ नेता आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनके मुहल्ले की स्थिति काफी खराब है. तार 10 से 12 फुट की ऊंचाई पर ही झूल रहा है, जिसके कारण हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है. साथ ही तार ढीला रहने के कारण हवा चलने पर झूलते रहते हैं. बिजली विभाग को सिर्फ बिल की चिंता रहती है न कि उपभोक्ताओं की सुविधा का.
जल्द किया जायेगा दुरुस्त
इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक अभियंता मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शहर के जिन मुहल्लों में ऐसी स्थिति बनी हुई है, वहां जल्द ही सुधार किया जायेगा. संस्कार कॉलोनी में तार नीचा होने का कारण यह है कि वहां चार फुट उंचा सड़क बना दिया गया है. उन्होंने बताया कि शहर के 18 से अधिक जगहों पर स्थिति ऐसी बनी हुई है. इसको लेकर बिजली विभाग सजग है. लोगों की सुविधाओं के लिए सभी कर्मचारी तत्पर है. इस मामले को भी गंभीरता के साथ हल किया जायेगा. लोगों की दिक्कतें दूर की जायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन