विधि व्यवस्था में खलल डालने वाले लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई,

औरंगाबाद नगर : शुक्रवार को मगध प्रमंडल आयुक्त जितेंद्र कुमार व डीआईजी विनय कुमार ने समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभाकक्ष में डीएम राहुल रंजन महिवाल, एसपी डॉ सत्यप्रकाश की उपस्थिति में जिले की विकास व विधि व्यवस्था की तैयारी को लेकर बैठक की. इस दौरान मगध प्रमंडल आयुक्त ने कहा कि रामनवमी जुलूस के […]
औरंगाबाद नगर : शुक्रवार को मगध प्रमंडल आयुक्त जितेंद्र कुमार व डीआईजी विनय कुमार ने समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभाकक्ष में डीएम राहुल रंजन महिवाल, एसपी डॉ सत्यप्रकाश की उपस्थिति में जिले की विकास व विधि व्यवस्था की तैयारी को लेकर बैठक की. इस दौरान मगध प्रमंडल आयुक्त ने कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान शहर में जो हिंसक झड़प हुई थी और उस मामले में जितनी भी प्राथमिकियां दर्ज हुई थीं, सभी कांडों का अनुसंधान करते हुए अविलंब न्यायालय में चार्जशीट समर्पित करने को कहा.
वहीं जो लोग अभी पुलिस पकड़ से फरार चल रहे है वैसे लोगों को अविलंब गिरफ्तार करने को कहा. इसके अलावा आयुक्त ने डीएम व एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं,ताकि शहर में किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर लोगों को चिह्नित किया जा सके. यही नहीं, रमेश चौक पर बैरक बनाकर 20 जवान व पुलिस पदाधिकारी को तैनात करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




