अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर हंगामा 15 दिनों से नहीं है दवा
Updated at : 06 Mar 2018 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : सोमवार को सदर अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन की दवा नहीं मिलने पर लोग भड़क गये और जम कर हंगामा किया. अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. अचरज की बात है कि सिविल सर्जन को भी जानकारी नहीं है कि अस्पताल में दवा उपलब्ध है या नहीं. सोमवार को करीब […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : सोमवार को सदर अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन की दवा नहीं मिलने पर लोग भड़क गये और जम कर हंगामा किया. अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. अचरज की बात है कि सिविल सर्जन को भी जानकारी नहीं है कि अस्पताल में दवा उपलब्ध है या नहीं.
सोमवार को करीब 35 लोग दूर-दूर से एंटी रैबिज का इंजेक्शन लेने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे. आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा जवाब दिया गया कि दवा नहीं है तो लोगों का गुस्सा परवान पर चढ़ गया और इगुनाही से पहुंचे सुरेश राम, किशुनपुर से पहुंचे सुभाष विश्वकर्मा, पिपरौरा से पहुंचे बिरजू पासवान, देव के सुनीता कुमारी, बड़का गांव के उमेश सिंह,अदमा गांव के रामसागर साव, शाहपुर के रीना देवी सहित अन्य लोगों ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से सूई लेने के लिए सदर अस्पताल में आ रहे हैं, ताकि सूई मिल सके, लेकिन यहां पर सूई नहीं होने की बात कह कर लौटा दिया जा रहा है.
यहां तक कि यह भी नहीं बताया जा रहा है कि कब तक दवा उपलब्ध होगी. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद से पूछा गया तो उनका जवाब भी गजब का था. उन्हें पता भी नहीं है कि अस्पताल में एंटी रैबीज है या नहीं. उन्होंने कहा कि वह फील्ड में हैं. सूई है या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. जब सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ आरबी चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में एंटी रैबीज नहीं है. कब आयेगा इसकी जानकारी नहीं है. यानी कि सदर अस्पताल जैसे-तैसे चल रहा है. हंगामा होना तो लाजमी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




