सड़क किनारे नाली में पड़ी सरकारी फाइलें रहीं चर्चा में

Updated at : 24 Feb 2018 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे नाली में पड़ी सरकारी फाइलें रहीं चर्चा में

कुछ फाइलें कूड़े के ढेर में दबी मिलीं औरंगाबाद कार्यालय : शुक्रवार की शाम अचानक शहर में चर्चा तेज हो गयी कि सीबीआई रेड पड़ते ही सरकारी फाईलें नालियों में फेंक दी गयीं. यह भी कि कुछ कूड़े के ढेर में दबा दी गयीं. इसी बीच ब्लॉक के रास्ते में सड़क किनारे एक नाली में […]

विज्ञापन

कुछ फाइलें कूड़े के ढेर में दबी मिलीं

औरंगाबाद कार्यालय : शुक्रवार की शाम अचानक शहर में चर्चा तेज हो गयी कि सीबीआई रेड पड़ते ही सरकारी फाईलें नालियों में फेंक दी गयीं. यह भी कि कुछ कूड़े के ढेर में दबा दी गयीं. इसी बीच ब्लॉक के रास्ते में सड़क किनारे एक नाली में पड़ी हुई कुछ सरकारी फाइलों ने अचानक चर्चाओं के बाजार को गरम कर दिया. कुछ कागज नाली मंें पड़े हुए थे. कुछ लोगों ने कहा कि आनन-फानन में इसे कर्मचारियों ने फेंक दिया होगा, तो किसी ने कहा कि पुरानी फाइलें हैं और कई दिनों से वहीं पड़ी है़ं वैसे, यह केवल चर्चा ही रहा. कोई इस बात की पुष्टि नहीं कर सका कि फाइलें कब की हैं और कैसी हैं. छापेमारी चलने की वजह से कोई इन्हें हाथ भी लगाने को तैयार नहीं था.
पूछताछ व जांच के बाद कार में बैठा कर डीएम को ले जाने की उड़ी अफवाह
लगभग नौ घंटे की लंबी पूछताछ और विभिन्न कार्यालयों की फाइलों को खंगालने व संबंधित व्यक्तियों से कई जानकारियां एकत्र करने के बाद एक अफवाह उड़ी कि सीबीआई की टीम जिलाधिकारी कंवल तनुज को अपने साथ लेकर एक अज्ञात ठिकाने की तरफ निकल गयी. चर्चा थी कि उन्हें एक मारुति जेन कार की पिछली सीट पर दो अधिकारियों के बीच बैठा कर ले जाया गया़ इस बीच मीडियाकर्मियों ने सीबीआई की टीम की इस गाड़ी को रुकवाने की भी कोशिश की,
पर छापेमारी में आये अधिकारियों ने कुछ भी बोलने-बताने से मना कर दिया. छापेमारी के बाद डीएम की एक झलक पाने के लिए ढेर सारे लोग बेताब थे. हालांकि देर रात एक खबर मिली कि डीएम को कहीं ले नहीं जाया गया है. वह अपने सरकारी आवास पर ही मौजूद हैं और अपने आवश्यक कामकाज भी देख रहे हैं. स्थानीय विश्वस्त स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी कंवल तनुज अपने आवास पर ही हैं. यह कि उन्हें कहीं नहीं ले जाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन