जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल, आठ नामजद

Updated at : 09 Dec 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल, आठ नामजद

रफीगंज : रफीगंज थाना क्षेत्र के सिहदा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई, जिसमें सुरेश यादव गंभीर रुप से घायल हो गए .जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया.चिकित्सकों की टीम ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज हेतू मगध मेडिकल गया के लिए रेफर कर दिया .इस मामले […]

विज्ञापन

रफीगंज : रफीगंज थाना क्षेत्र के सिहदा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई, जिसमें सुरेश यादव गंभीर रुप से घायल हो गए .जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया.चिकित्सकों की टीम ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज हेतू मगध मेडिकल गया के लिए रेफर कर दिया .इस मामले में घायल के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने गांव के ही कैलाश यादव, संजय यादव ,विजय यादव, धनंजय यादव ,चंदन कुमार ,सत्येंद्र यादव ,वीरेंद्र यादव,विकास यादव एवं 10-15 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है.

दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख है कि शुक्रवार के अहले सुबह खेत में धान का बोझा बांधने गये थे कि राइफल, लाठी,तलवार से लैस पूर्व से ही आरोपित घात लगाकर बैठे थे. जो हमला कर दिये तथा बुरी तरह पिटाई किया. खेत से जब घर की ओर भागे तो वहां भी 10 -15 की संख्या में लोग हथियार के साथ घर को घेरे हुए थे.

गांव में जब पुलिस पहुंची तब लोग फरार हो गए तथा पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया. जमीन के मामले में पूर्व में भी दो-तीन बार केस हो चुका है. इस बारे में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व में भी इन लोगों के बीच विवाद हुआ था. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन