बीडीओ व मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने जताया विरोध

औरंगाबाद कार्यालय : ग्राम पंचायत टेंगरा के मुखिया पंचायत सचिव व बारूण प्रखंड विकास पदाधिकारी के ढुलमुल नीति के विरोध में वार्ड सदस्यो ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. वार्ड सदस्यों का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अभय पासवान ने कहा कि वर्तमान सचिव द्वारा पंचायत में कोई भी संतोषजनक कार्य नही किया […]
औरंगाबाद कार्यालय : ग्राम पंचायत टेंगरा के मुखिया पंचायत सचिव व बारूण प्रखंड विकास पदाधिकारी के ढुलमुल नीति के विरोध में वार्ड सदस्यो ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. वार्ड सदस्यों का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अभय पासवान ने कहा कि वर्तमान सचिव द्वारा पंचायत में कोई भी संतोषजनक कार्य नही किया जा रहा है
और न कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. पंचायत में बिना वार्ड सदस्यों के अनुमति के कार्य हो रहा है. जब किसी मामले कि शिकायत बीडीओ से की जाती है तो वे भी मनमानी करते है. प्रदर्शन के उपरांत वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की. मौके पर विजय किशोर सिंह, आफताब अंसारी, कामता सिंह, सुनैना कुमारी, चंचला देवी, सावित्री देवी, रामजी पासवान, जगनारायण राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




